फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कानून-व्यवस्था बेकाबू हो चुकी : अनिल सरीन

Sat, 26 Sep 2026 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब भाजपा महामंत्री अनिल सरीन ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गई है। उन्होंने पुलिस पर हमलों और तीन एएसआई की हत्या का जिक्र किया। पुलिस को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरीन ने कहा, राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, गोलीबारी, नशे की अधिक मात्रा, धार्मिक बेअदबी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सरीन ने सरकार से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की गंभीर समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी कानून-व्यवस्था की नीति पर पुनर्विचार करना होगा। उन्होंने जालंधर में युवक की मौत, कपूरथला में गोलीबारी और मोहाली में बटुआ छीनने जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें