फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप से जुड़े सरपंच पर मारपीट का आरोप: ड्रग लिस्ट से नाम हटवाने गए युवक को डंडों से पीटा, सरपंच ने दी सफाई

Sat, 26 Sep 2026 04:16 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं

सार

घायल युवक ने आरोप लगाया कि सरपंच आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है और इसी राजनीतिक रसूख के चलते उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। 
विज्ञापन
पिटाई के वीडियो पर सरपंच की सफाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगराओं में सिधवां बेट के गांव सलेमपुरा में आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच पर एक युवक ने कथित तौर पर दबदबे का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि बिना किसी आधार के उसका नाम नशा करने वालों और नशा तस्करी से जुड़े लोगों की सूची में डाल दिया गया, जिसके बाद पुलिस उसके घर बार-बार तलाशी लेने पहुंचने लगी। इसी मामले में शिकायत करने पहुंचे युवक की सरपंच के घर पर कथित तौर पर डंडों से पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन




घायल युवक हरजीत सिंह ने बताया कि वह न तो नशा करता है और न ही नशे की तस्करी से उसका कोई संबंध है। इसके बावजूद पुलिस उसके घर पर एक-दो दिन के अंतराल पर तलाशी लेने पहुंच रही थी। इससे परेशान होकर उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि गांव के सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई नशा तस्करों और नशे के आदी लोगों की सूची में उसका नाम भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


हरजीत के मुताबिक, इसी शिकायत को लेकर वह देर रात सरपंच के घर पहुंचा और अपना नाम सूची से हटाने की मांग की। आरोप है कि बातचीत के दौरान मामला गरमा गया और सरपंच ने डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक का यह भी आरोप है कि मारपीट की वीडियो बनाई गई।
विज्ञापन


घायल युवक ने आरोप लगाया कि सरपंच आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है और इसी राजनीतिक रसूख के चलते उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। सरपंच दविंदर सिंह ने युवक के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि युवक देर रात हमला करने की नीयत से उनके घर में घुसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने उनकी पत्नी को धक्का दिया और गाली-गलौच की, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें