फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों पर पुलिस लाठीचार्ज

Tue, 23 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में ई टी टी टेट पास टीचर्स पर लाठीचार्ज करते पुलिस कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजगार की मांग पर रोष मार्च निकाल रहे बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों पर मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस और अध्यापकों के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने करीब 24 अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया। रोजगार करने की मांग पर अध्यापकों की ओर से लंबे समय से लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को अध्यापक रोष मार्च करने के इरादे से चिल्ड्रन पार्क में एकत्र होने शुरू हो गए। अध्यापकों के रोष को देखते हुए पार्क के चारों ओर पुलिस की तैनाती कर दी गई। पार्क के अंदर अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अध्यापकों ने पार्क से बाहर निकलकर रोष मार्च करने की कोशिश की तो पुलिस ने अध्यापकों को रोक लिया।

इस दौरान दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हो गई। अध्यापकों की ओर से रोष मार्च पर अड़े रहने की वजह से पुलिस ने अध्यापकों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 24 अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अध्यापक नेताओं अमरजीत सिंह कंबोज ने कहा कि रोजगार मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस बारे में डीएसपी सिटी-2 योगेश कुमार नेे बताया कि रोष मार्च पर अड़े अध्यापकों को खदेड़ने के लिए हलके बल का प्रयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ वर्करों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें