फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड पूलिंग पाॅलिसी ने दिया दर्द: नीति के अंतर्गत आई आठ एकड़ जमीन, सदमे में गई 70 साल के किसान की जान

Wed, 30 Jul 2025 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

जमीन बचाओ संघर्ष समिति के नेता बलबीर सिंह, इकबाल सिंह राय और हरजोत सिंह उप्पल ने बताया कि लखवीर सिंह लैंड पूलिंग नीति और कर्ज के कारण मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन
लखवीर सिंह उप्पल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में मलक गांव के 70 वर्षीय किसान लखवीर सिंह उप्पल की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उनकी लगभग आठ एकड़ जमीन लैंड पूलिंग पॉलिसी के अंतर्गत आ गई थी, इसके साथ ही उनके ऊपर लाखों रुपये का कर्ज भी था। 

विज्ञापन


पहले से ही वह मानसिक रूप से परेशान थे। इस नीति के खिलाफ जोधा में आयोजित एक बैठक में भाग लेने के बाद वापस लौटने पर उनको दिल का दौरा पड़ा। उनको गंभीर हालत में लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 

जमीन बचाओ संघर्ष समिति के नेता बलबीर सिंह, इकबाल सिंह राय और हरजोत सिंह उप्पल ने बताया कि लखवीर सिंह लैंड पूलिंग नीति और कर्ज के कारण मानसिक रूप से परेशान थे। किसान नेताओं ने लखवीर सिंह उप्पल को भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ संघर्ष का पहला शहीद घोषित किया है। 
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि लखवीर सिंह के इलाज पर उनके 16 लाख रुपये खर्च हो गए। उनके गांव मलक में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान ने कुछ समय पहले अपने इकलौते बेटे जयपाल सिंह को लाखों रुपये खर्च कर कनाडा भेजा था। उसके बाद उन्होंने अपने बेटे को वापस बुला लिया जिससे वह जमीन की देखभाल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें