फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की अनदेखी के कारण मंडियों में परेशान हो रहे है पंजाब के किसान: सुखबीर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की अनदेखी का नतीजा है कि पंजाब का किसान मंडियों में परेशान हो रहा है। एक तरफ किसान कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अनाज मंडियों में फसल को लेकर जद्दोजहद करने को मजबूर हैं। कैबिनेट मंत्री आशु फसल की खरीद संबंधी गलत आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये कहना था शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का। वे वीरवार को लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा स्थित अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान जगरांव-दाखा रोड पर किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने कहा कि मंडियों में किसान फसल बेचने को लेकर परेशान हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने फार्म हाउस से बाहर नहीं आ रहे हैं। वे बठिंडा और मोगा अनाज मंडियों का दौरा करके आ रहे हैं। हालात ये हैं कि बारदाना नहीं मिलने के कारण खरीद नहीं हो रही है। किसान दस दिन से मंड़ियों में बैठकर अपनी फसलों पर पहरा दे रहे है। अनाज मंडियों में गेहूं के अंबार लग चुके हैं। ऐसे में किसान अपनी फसल को काटकर घरों में रख रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण किसानों की फसल खराब हो रही है और प्रदेश सरकार ने किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया है। पंजाब के अस्पताल में लोगों को बेड नहीं मिल रहे हैं। सेहत स्टाफ की कमी साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान उनके साथ विधायक मनप्रीत अयाली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें