फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर एरिया से ला करते थे हेरोइन की तस्करी, अमृतसर के चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले अमृतसर के चार तस्करों को थाना डेहलों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी स्विफ्ट कार में हेरोइन सप्लाई के लिए जा रहे थे और रास्ते में डेहलों चौक में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दौ सौ ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह, रोहित उर्फ टल्ली, हर्ष और दीपक कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन तस्करी का धंधा करते हैं और वह हेरोइन लेकर अमृतसर से डेहलों इलाके में आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक कोई आरोपी ट्रक चलाता है तो कोई आटो चालक है। आरोपी इकट्ठे मिलकर पैसे लगाते और जो भी मुनाफा होता आपस में बांट लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके पिछले रिकार्ड का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन किससे लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें