फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्रत दूल्हा मिला, दुल्हन का कुछ पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में चल रही शादी समारोह में मंगलवार दूल्हा और दुल्हन अपहरण मामले में पुलिस को एक सफलता मिल गई है। मंगलवार देर रात को पुलिस ने दूल्हे को ढूंढ निकाला, हालांकि पुलिस अभी इस मामले कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है, उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं इस मामले के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोठे बग्गू स्थित गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार मोगा निवासी एक युवती और युवक का विवाह समारोह चल रहा था। दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। युवक के परिजन शादी के लिए तैयार थे, जबकि लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार दोनों का विवाह रखा गया था। इस मौके पर सिर्फ लड़के के परिजन मौजूद थे। जैसे लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला वह गुरुद्वारा साहिब में तीन गाड़ियां लेकर पहुंच गए। वे दूल्हा और दुल्हन से मारपीट कर जबरदस्ती अपहरण कर ले गए थे। इस घटना का पता चलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। देर शाम को आनन फानन में पुलिस ने दूल्हे के पिता पूरन सिंह के बयान के आधार पर जसविंदर सिंह, हनी, बेअंत सिंह, जलौर सिंह बेअंत एवं पांच सात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मंगलवार रात से ही तलाश में दबिश दे रही थी। बस स्टैंड चौकी प्रभारी कमलदीप कौर ने माना कि मंगलवार को हुई इस घटना के बाद अपहरणकर्ता दूल्हे जग्गा सिंह पुत्र पूर्ण सिंह को मारपीट करने के बाद गांव दौधर जिला मोगा के पास फेंककर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें