फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैमेज कंट्रोल में जुटे केजरीवाल, लुधियाना में जमाया डेरा

Fri, 09 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के सरदारा सिंह जौहल के घर पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अश्लील सीडी और पैसे लेने का स्टिंग सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी को हुए डैमेज को कंट्रोल करने के लिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


दो दिन से केजरीवाल लुधियाना के गांव झांडे के फार्म हाउस में ठहरे हुए हैं। वे लगातार विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए गए उम्मीदवारों से बैठक कर रहे हैं। साथ ही बुद्धिजीवी, अर्थशास्त्री, वकीलों और उद्यमियों के साथ बैठक करके चुनाव के लिए अपनी जमीन को मजबूत करने में लगे हैं।

बैठक में मौजूद लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार केजरीवाल ने उम्मीदवारों को स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में हो रही घटनाओं से शिक्षा ली जाए। सूबे की अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता आप उम्मीदवारों को निशाना बनाकर उनको उलझा सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही उम्मीदवारों को हलका स्तर पर मेनिफेस्टो तैयार करने को भी प्रेरित किया गया है। केजरीवाल ने गुरु मंत्र दिया है कि हलके में लोगों के साथ लगातार बैठक की जाएं, हलके की समस्याओं को समझ कर उनके समाधान का प्रयास कराया जाए। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। साथ ही गलत कामों से दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया जाए।

जौहल से की मुलाकात 
शुक्रवार को अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद केजरीवाल ने शाम को प्रख्यात कृषि अर्थशास्त्री और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सरदारा सिंह जौहल से उनके गुरदेव नगर स्थित निवास में मुलाकात की। केजरीवाल ने डॉ. जौहल से पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर मंथन किया। शुक्रवार को भी उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें