फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, दोनों किशोरों की मौत

Fri, 09 Sep 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
स्थानीय फरवाही रोड पर एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे बाइक सवार दोनों किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुखकरणदीप सिंह (16) पुत्र रणजीत सिंह व हरजिंदर सिंह (18) पुत्र जगसीर सिंह, दोनों बाइक पर बरनाला से गांव कट्टू को नगर कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


जब वह गांव फरवाही के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो अचानक उनका बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। नतीजतन बाइक सवार दोनों किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुखकरणदीप सिंह बाबा शेख फरीद स्कूल का छात्र था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।

हरजिंदर सिंह दो भाई थे और उनके घर की आर्थिक हालत काफी कमजोर है और वह दलित परिवार से संबंधित है। उसके पिता भी मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं। 

थानेदार सुखचैन सिंह ने बताया कि दोनों के शव सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। दोनों मृतक जिले के गांव फरवाही के रहने वाले थे। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें