पंजाब में पांच दिवसीय दौरे पर आए आाम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले पर सोमवार को लुधियाना
में पथराव हुआ।
इसमें केजरीवाल की इनोवा गाड़ी का शीशा तो टूट गया
लेकिन कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। कार पर पथराव के बाद उनके
सुरक्षाकर्मी आगे आ गए और उन्हें सुरक्षित निकालकर ले गए। सोमवार को
केजरीवाल लुधियाना में उद्योगपतियों से मीटिंग करने आए थे। उनका फिरोजपुर
रोड रिजोर्ट में समागम था। अरविंद केजरीवाल के समागम में पहुंचने से पहले
ही रिजार्ट के बाहर दंगा पीड़ितों, अकाली दल और हिंदू संगठनों का विरोध
जारी था।
समागम खत्म होने के बावजूद दोनों मेन गेटों के बाहर दंगा
पीड़ितों और हिंदू संगठनों की तरफ से प्रदर्शन जारी था। इस कारण पुलिस ने
उनके काफिले को पिछले गेट के रास्ते गांवों में से निकालने की योजना बनाई।
इस
रूट के बारे में भी किसी तरह यूथ अकाली दल के वर्करों को पता लग गया। यूथ
अकाली दल के वर्कर पहले ही इस रूट पर पहुंच गए। उन्होंने काफिले को देखते
ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी केजरीवाल की गाड़ी के पास
पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी वहीं पीछे से कुछ युवकों ने काफिले पर
पथराव कर दिया।
कुछ पत्थर अरविंद केजरीवाल की सफेद इनोवा कार पर भी
लगे। कुछ पत्थर आप के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर की गाड़ी पर भी
लगे। दोनों गाड़ियों के आगे वाले शीशे टूट गए लेकिन गाड़ियों में बैठे
लोगों को चोट नहीं आई। शीशे टूटने की आवाज सुन के रास्ते में ही सुरक्षा
कर्मियों ने काफिला रोक दिया और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। यूथ
अकाली दल वर्करों ने भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के सुरक्षाकर्मियों
ने एक यूथ अकाली वर्कर जीता सिंह को डंडा मार कर घायल कर दिया। घटना की आप
के राष्ट्रीय नेता आशीष खेतान ने निंदा की है।
मेरी भावनाओं को नहीं दबा सकती सरकार : केजरीवाल
केजरीवाल
के काफिले पर सोमवार को पथराव की घटना पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि
इसके पीछे अकाली-भाजपा सरकार और कांग्रेस के नेताओं का हाथ है। ऐसा कर यह
लोग उनकी भावनाओं को दबाना चाहते हैं लेकिन ऐसे पथराव या प्रदर्शन कराकर
कोई उनकी भावनाओं को नहीं दबा सकता।
पथराव करने वालों पर मामला दर्ज
दिल्ली
के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काफिले पर पथराव के बाद आप के उच्च नेताओं की
एसएसपी जगरांव के साथ तीखी तकरार हुई। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों
के खिलाफ उच्च कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने
बताया कि थाना दाखा में अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पत्थर मारकर दहशत
फैलाने और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों
का पता लगाकर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करेगी।