फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर तोड़ते समय छत सहित नीचे गिरा मजदूर, मौत

Sun, 28 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामगंज में पुरानी बिल्डिंग कालेंटर तोड़ते समय छत का कुछ हिस्सा नीचे गिरने से मजदूर भी नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में एक अन्य मजदूर घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक राजेश कुमार (22) के पिता कांकन शाह की शिकायत पर ठेकेदार मिथुन व घर मालिक बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजेश कुमार मूल रुप से बिहार के बागलपुर का रहने वाला था। यहां पर वह मजदूरी करता था। शनिवार को वह इस्लामगंज में एक पुरानी बिल्डिंग की छत का लेंटर तोड़ रहा था। ठेकेदार मिथुन ने नीचे मजदूर लगा कर दिवारे गिरवा दी। इसी दौरान छत से स्पोर्ट निकल गई और छत का कुछ हिस्सा नीचे गिर गया। जिसके साथ राजेश भी नीचे गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे काम कर रहा मजदूर भी मामूली रुप से घायल हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। उसके साथियों ने राजेश को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना डिविजन दो के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि पुलिस ने ठेकेदार और घर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज्र कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें