फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को सस्पेंड करने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकॉम की मॉडल टाउन डिवीजन के जेई को सस्पेंड करने से भड़के पावरकॉम मुलाजिमों ने दो घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। मुलाजिम नेता हरजीत सिंह ने बताया कि जेई गुरचरण सिंह की ओर से करीब चार दिन पहले पंजाब माता नगर में मनजीत सिंह के घर का कनेक्शन काटा था, साथ ही रीडिंग भी नोट की थी।
विज्ञापन


पिछले लंबे समय से वह व्यक्ति डिफाल्ट केस में चल रहा था और उस पर लाखों का बकाया भी बाकी था। इसी कारण कनेक्शन काटा गया था और जिसकी रिपोर्ट एसडीओ को भी दे दी गई थी। अगले ही दिन मनजीत सिंह ने प्राइवेट व्यक्ति को बुलाकर कनेक्शन दोबारा जुड़वा लिया। जब दो दिन बाद एक्सईएन टैक मेजर सिंह ने मौके का मुआयना किया तो कनेक्शन जुड़ा पाया। इस पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया।

वहीं जेई गुरचरण सिंह ने बताया कि वह 1997 से विभाग में काम  कर रहा है। चार साल से मॉडल टाउन में जेई के पद पर तैनात है। जब कनेक्शन काटा था तब एसडीओ को बताया भी था। मनजीत सिंह ने दोबारा कनेक्शन जुड़वा लिया। उसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अधिकारियों की ओर से बिना बताए और बिना रिपोर्ट मांगे उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गुरचरण सिंह को जब तक बहाल नहीं किया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मंगलवार तक रोजाना दो घंटे प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी न की गई तो संघर्ष तेज कर दफ्तरों में ताले भी लगाएं जाएंगे। इस मौके पर प्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह और जतिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें