फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन का साइड इफेक्ट: लुधियाना में 28 पैसेंजर रद्द, छह लाख का रिफंड

Mon, 22 Feb 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जाट आंदोलन ने रेलवे को भी पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। सोमवार को भी जाट आंदोलन के कारण लुधियाना-करनाल-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। सिर्फ सहारनपुर की गाड़ियां ही चलीं। लुधियाना से आने जाने वाली करीब 28 यात्री गाड़ियां रद्द रहीं। यात्रियों को लगभग छह लाख रुपये का रिफंड दिया गया।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अप डाउन की छह शताब्दी, दो राजधानी ट्रेन समेत कुल 28 ट्रेन रद्द रहीं। वाया सहारनपुर जाने वाली हावड़ा मेल, जनसेवा, जननायक, फ्रंटियर मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और हिमगिरी एक्सप्रेस ही चलीं। ट्रेन रद्द होने के कारण पार्सल सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

सामान्य दिनों में रोजाना पांच से छह सौ पार्सल बुक किए जा रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या करीब सौ ही रह गई है। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत सिंह का कहना है कि रेल यात्रा न करने की सूरत में यात्रियों को टिकट का रिफंड दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की स्थिति सामान्य होने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें