स्मृति ईरानी संसद में दिए गए सर कलम करवाने के बयान पर कायम रहें
या देश की जनता से माफी मांगें। यह शब्द बसपा के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी व
राज्य सभा मेंबर नरिंदर कश्यप ने सर्किट हाउस में बसपा की ओर से 15 मार्च
को नवांशहर में होने वाली रैली के संबंध में जानकारी के दौरान कहे।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान निंदनीय है।
पंजाब विधान सभा की
2017 के चुनाव की तैैयारियों को लेकर बसपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी
है। इसके तहत पार्टी 15 मार्च को नवांशहर में पार्टी के मुख्य कांशी राम के
जन्म दिवस पर महारैली की जा रही है। इसे बसपा की राष्ट्रीय प्रधान मायावती
संबोधित करेंगी।
बसपा के पंजाब प्रदेश के प्रधान अवतार सिंह
करीमपुरी ने बताया कि रैली में राज्य के 117 हलकों के सीनियर नेता भाग ले
रहे हैं। मीटिंग के दौरान रैली संबंधी वर्करों की ड्यूटियां लगाई गईं। इस
दौरान जोगा सिंह, रछपाल राजू, चौधरी गुरनाम सिंह, निछत्तर पाल, राम लुभाया,
बलविंदर सिंह बिटा, मखन सिंह, रविंदर हंस मौजूद थे।