फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में देश का पहला टीकाकरण ऐप लांच

Sun, 28 Feb 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के हर जिले में बच्चों के टीकाकरण का मोबाइल ऐप शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ह ऐप 16 साल की उम्र तक अनिवार्य टीका लगाने को लेकर रिमाइंडर देगा। यह जानकारी पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने दी। बादल ने लुधियाना में ऐेसा ही ऐप लांच किया। सुखबीर ने बताया कि यह अपनी किस्म का पहला ऐप है। हिंदी, पंजाबी एवं इंग्लिश भाषाओं में बना यह ऐप टीकाकरण मुहिम में बड़ा सहायक होगा। इस ऐप को जीरो वन सिनर्जी कंपनी के प्रीत चंडोक और उनकी टीम ने कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत तैयार किया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है। विदेशों में इस तरह के ऐप का उपयोग करने के लिए ग्राहक को खर्च करना पड़ता है। एक बार डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसमें बच्चे की जन्म की तारीख भरने पर 16 साल की उम्र तक अनिवार्य टीके, विटामिन की पूरी सूची फीड हो जाएगी और हर टीके से पहले तीन-तीन रिमाइंडर सेट हो जाएंगे। टीकाकरण के लिए कौन सा प्राथमिक सेहत केंद्र नजदीक है इसकी जानकारी और नजदीक का रास्ता भी इस ऐप से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें