फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग एक्सपो में आएंगे 50 हजार उद्यमी

Sat, 23 Nov 2013 09:50 AM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) के बैनर तले 29 नवंबर से दो दिसंबर तक इंजीनियरिंग एक्सपो का लुधियाना में आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें देश विदेश की तीन सौ कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस एक्सपो में अरब अफ्रीका कांक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दस अरब-अफ्रीकन देशों के राजदूत आ रहे हैं।

 इनके साथ पंजाब के उद्यमियों को कारोबारी संभावनाएं तलाशने का सीधा अवसर मिलेगा। साथ ही एक्सपो में मेड इन लुधियाना ब्रांड को प्रोमोट करने और ओवरसीज मार्केट में पैठ बनाने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


एक्सपो में देश विदेश के चालीस से पचास हजार उद्यमियों के आने की संभावना है। इसमें सौ करोड़ रुपये के कारोबार पर चर्चा होने की संभावना है।    

 उद्योग जगत की समस्याओं एवं चिंताओं को लेकर उद्यमियों एवं सरकार के बीच पुल का काम कर रहे सीआईसीयू ने मार्केटिंग की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है।

चैंबर के महासचिव अवतार सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित कांफ्रेंस में कहा कि एक्सपो के दौरान एक तरफ मेड इन लुधियाना ब्रांड को प्रोमोट करने का अवसर दिया जा  रहा है, वहीं विश्व स्तरीय आधुनिक तकनीक को भी डिस्पले किया जाएगा। इससे यहां के उद्योगों को विस्तार के  लिए संभावनाओं की जानकारी हो सकेगी।

 इस अवसर पर चैंबर के ज्वाइंट सेक्रे टरी उपकार सिंह ने कहा कि दो साल पहले तक चीन के मुकाबले भारतीय उत्पाद तीस फीसदी तक महंगे थे, लेकिन चीन में लागत लगातार बढ़ रही है।

इसलिए अब यह गैप कम होकर केवल पांच से दस फीसदी तक का रह गया है। इससे यहां के उत्पादों की ओवरसीज मार्केट में पैठ बनाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इन संभावनाओं को कैश करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर राम लुभाया समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें