फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

Thu, 24 Oct 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में आयकर विभाग के इनवेस्टिगेशन विंग की टीमों ने वीरवार सुबह होजरी कारोबार से जुड़े अग्रणी औद्योगिक ग्रुप के पंद्रह से अधिक ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन


 विभाग की टीमों ने सुबह ग्रुप की लुधियाना, हिमाचल प्रदेश और बठिंडा इकाइयों के साथ दिल्ली स्थित हेड आफिस में दबिश दी। इनवेस्टिगेशन विभाग के डायरेक्टर हरजीत सिंह सोई ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इस दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। बैंक खातों और लॉकरों की पड़ताल की जा रही है। विभाग को इस कार्रवाई में सफलता मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में विभाग के लगभग सौ अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुबह अधिकारियों की टीमों ने ग्रुप की तमाम औद्योगिक इकाइयों, दफ्तरों, रिहायशी परिसरों के अलावा ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे एक इंस्टीट्यूट पर जांच शुरू की। इस दौरान ग्रुप में काम कर रहे कुछ अधिकारियों से पूछताछ की गई।

कारोबार के अलावा संपत्ति की खरीद बिक्री के दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। कंप्यूटर में फीड डाटा को डाउन लोड किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी हर एंगल से पड़ताल में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें