फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का भंडारण, एक दबोचा

Mon, 26 Oct 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। पुलिस ने जगरांव के रिहायशी इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर बिना अनुमति पत्र और अनुमति के भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण करने का आरोप है। आरोपी की पहचान लाजपत राय रोड निवासी ऊदे कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने ऊदे कुमार के घर में पटाखों का भंडारण था। रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों से हादसे का खतरा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा और पटाखे जब्त किए। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ऊदे कुमार को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें