फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में  मारपीट में बदली बहस: टक्कर के बाद तोड़फोड़ से घबराए चालक ने भगाई कार, बोनट पर लटका युवक

Mon, 26 Oct 2026 10:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

कार चालक के साथ उसका परिवार जा रहा था। वहीं ई-रिक्शा में चालक के साथ एक यात्री बैठा हुआ था। भिड़ंत के तुरंत बाद दोनों ओर से जुबानी जंग छिड़ गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तबदील हो गई। विवाद गहराते ही लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे घबराकर चालक ने अपनी सुरक्षा में गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
कार के बोनट पर गिरा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के चंद्र नगर इलाके में हरगोबिंद नगर में सड़क हादसे के बाद खूनी संघर्ष हो गया। हुंडई क्रेटा और ई-रिक्शा के बीच हुई हल्की भिड़ंत के उपरांत दोनों पक्षों के मध्य तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसने जल्द ही गंभीर हाथापाई और पथराव का रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार चालक के साथ उसका परिवार जा रहा था। वहीं ई-रिक्शा में चालक के साथ एक यात्री बैठा हुआ था। भिड़ंत के तुरंत बाद दोनों ओर से जुबानी जंग छिड़ गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तबदील हो गई। विवाद गहराते ही लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे घबराकर चालक ने अपनी सुरक्षा में गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।

इसी आपाधापी में एक शख्स वाहन के बोनट पर आ गिरा, जिसे चालक उसी स्थिति में लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान बेकाबू वाहन को थामने के प्रयास में आक्रोशित भीड़ ने पीछे से पत्थरबाजी की और ईंटें बरसाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस के अधीन आते चीकौ जगतपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें