फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना : लुधियाना में आइलेट्स और कोचिंग सेंटर 30 अप्रैल तक बंद, होगी ऑनलाइन पढ़ाई 

Mon, 19 Apr 2021 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

इन आदेशों में साफ कहा गया है कि अगर सेंटर संचालक ने इन आदेशों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते लुधियाना के जिला मजिस्ट्रेट वरिंदर शर्मा ने लुधियाना के सभी आइलेट्स और कोचिंग सेंटर को 30 अप्रैल तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों में साफ कहा गया है कि अगर सेंटर संचालक ने इन आदेशों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि होम डिपार्टमेंट की तरफ से जारी आदेशों में सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। अब उनके ध्यान में लाया गया है कि जिले भर में चल रहे आइलेट्स और कोचिंग सेंटर के अंदर बच्चों को पूरी क्षमता के साथ बुलाया जा रहा है। इस समय कोरोना संक्रमण जिस तरह से फैल रहा है, सभी आइलेट्स और कोचिंग सेंटर 30 अप्रैल तक बंद रखे जाएं। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाए।


औद्योगिक नगर लुधियाना में कोरोना संक्रमण ने शनिवार को सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। लुधियाना में कोरोना संक्रमण के 835 नए केस सामने आए, वहीं छह संक्रमितों की मौत हुई। अभी तक लुधियाना में कोरोना संक्रमण के कुल 42378 केस सामने आ चुके है, जबकि 36863 लोग कोरोना को मात दे चुके है।
विज्ञापन


जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण 1238 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला भर में कोरोना एक्टिव केसों का आकंड़ा 4277 हो गया है। शनिवार को एक साथ आए कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते सभी तरफ हड़कंप का माहौल है। डीसी वरिंदर शर्मा का कहना है कि जिला प्रशासन ने कोरोना की टेस्टिंग को तेज किया है, जिसका नतीजा है कि कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस आए है। आम लोगों को चाहिए कि वह कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही न दिखाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें