फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी के चलते बेटी ने पहले मां और भाई को खाने में दिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव (लुधियाना)। परिवार की आर्थिक तंगी से परेशान गांव सोढ़ीवाल की एक युवती ने इतना खौफनाक कदम उठाया कि कोमा में पड़े अपने भाई और मां को खाने में जहर दे दिया और इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरा गांव शोक डूब गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सोढ़ीवाल में एक परिवार रहता था, जिसमें कुल तीन सदस्य जसवीर कौर (58), गुरप्रीत सिंह (37) और मंदीप कौर (27) थे। लगभग सात साल पहले गुरप्रीत सिंह एक हादसे का शिकार हो गया था और कोमा में चला गया था। उसके चले उपचार से घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद भी मां जसवीर कौर और बेटी मंदीप कौर किसी तरह घर का गुजारा चला रही थी। परिवार पर मुसीबत का पहाड़ उस समय टूट पड़ा, जब मां जसवीर कौर भी चोट लगने से घायल हो गई। मां की हालत को देख बेटी मंदीप कौर मानसिक तौर पर परेशान हो गई। उसने 12 अप्रैल को खाने में जहर मिलाकर मां और भाई को खिला दिया और उसी खाने को खुद भी खा लिया।
पड़ोस की एक महिला उसके घर पहुंची तो उसने गांववालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद तीनों को जगरांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 13 अप्रैल को जसवीर कौर और 14 अप्रैल को गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। इसके बाद 17 अप्रैल की सुबह मंदीप कौर ने भी दम तोड़ दिया है। थाना सिंधवा वेट पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें