बरनाला के गांव फतिहगढ छन्ना का स्कूल अपग्रेड करने की मांग को लेकर स्कूल को लगाया ताला
- फोटो : अमर उजाला
गांव फतेहगढ़ छन्ना के स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर जहां गांव के लोगों ने स्कूल पर ताला लगा दिया वहीं स्कूल की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।
स्कूल अपग्रेड संघर्ष कमेटी के चेयरमैन निर्मल सिंह ने बताया कि गांव के स्कूल के अपग्रेड करने के लिए काफी लंबे समय से कहा जा रहा है। इस कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर के कस्बों व शहरों में जाना पड़ता है। स्कूल में स्टाफ भी पूरा नहीं है।
संघर्ष कमेटी के सदस्यों, गांव के लोगों व स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने स्कूल पर ताला लगाते हुए कहा कि जब तक स्कूल को अपग्रेड नहीं किया जाता और स्टाफ पूरा नहीं किया जाता वह किसी भी हालत में ताला नहीं खोलने देंगे। भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा भरपूर कौर व गुरमीत कौर ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने स्कूल का स्टाफ पूरा कर इसको अपग्रेड कर प्लस टू तक न किया तो आमरण अनशन शुरू कर संघर्ष तेज किया जाएगा।