फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग ने जब्त की आठ क्विंटल मिठाई

Thu, 31 Oct 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए सेहत विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत विभाग ने वीरवार को राहों रोड पर कार्रवाई करते हुए आठ क्विंटल मिठाई को जब्त किया।
विज्ञापन


साथ ही विभिन्न इलाकों से खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल भरे गए। इनको जांच के लिए लैब में भेज दिया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 जिला सेहत अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार का कहा है कि सेहत विभाग की टीम ने राहों रोड पर एक गाड़ी को रोका। इसमें आठ क्विंटल मिठाई थी। मिठाई की क्वालिटी बेहतर नहीं थी।

उसे जब्त कर लिया गया। इसमें से मिल्क केक , बर्फी, पतीसा एवं ढोडा के सैंपल भी लिए गए। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

इसके अलावा टीमों ने करीमपुरा बाजार में एक हलवाई की दुकान में दबिश देकर बर्फी और बालूशाही के सैंपल लिए। लक्कड़ बाजार में तीन हलवाई की दुकानों पर जांच की गई। वहां से पेठा और बर्फी के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यासपुरा बाजार में किराने की दुकान से रिफाइंड तेल, मसरी की दाल के सैंपल एवं एक हलवाई की दुकान से रसगुल्ले के सैंपल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें