फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य से खिलवाड़: लुधियाना की फैक्ट्री में सड़े अंडों से बनाए जा रहे फ्रूट केक, सेहत विभाग ने मारा छापा

Tue, 08 Oct 2024 03:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में टिब्बा रोड पर स्थित फ्रूट केक बनाने वाली फैक्ट्री पर मंगलवार को सेहत विभाग ने रेड की। फैक्ट्री में गले सड़े अंडों से फ्रूट केट बनाए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में मिठाइयों का कारोबार करने वाले दुकानदार और हलवाई बल्क में मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं। कई जगह लोगों की सेहत का ख्याल बिल्कुल भी नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में सेहत विभाग भी हरकत में आ गया है और मिठाई की दुकानों, फैक्ट्री सहित अन्य ऐसी तमाम जगह पर छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन


लुधियाना में टिब्बा रोड पर स्थित फ्रूट केक बनाने वाली फैक्ट्री पर मंगलवार को सेहत विभाग ने रेड की। फैक्ट्री में फ्रूट केक तैयार किए जा रहे थे। टीम को सूचना मिली थी फैक्ट्री में बिना फूड लाइसेंस फूड प्रोडेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। सेहत विभाग की टीम ने मंगलवार को नगीना बेकरी नामक फैक्ट्री में दबिश दी। इस दौरान फैक्ट्री के भीतर गंदगी देख अधिकारी भी हैरान रह गए। फैक्ट्री में हर तरफ गंदगी फैली हुई थी और अंदर से बदबू आ रही थी। वहीं फ्रूट केक बनाने के लिए खराब व गले सड़े अंडों का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक नूरल इस्लाम का कहना था कि वह टूटे हुए अंडे सस्ते दाम पर खरीदता है और इनसे फ्रूट केक बनाकर बेकरी व किराना की दुकानों पर सप्लाई करता है। 

उसने अंडों को तोड़कर अंदरूनी तरल पदार्थ को ड्रमों में स्टोर करके रखा हुआ था। सेहत विभाग की टीम ने फ्रूट केक बनाने में इस्तेमाल हो रहे सामान की जांच की और तैयार फ्रूट केक, ब्रेड व टूटे हुए अंडों के नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही ड्रमों में भरकर रखे 4 क्विवंटल के करीब टूटे हुए अंडे (ब्रोकन एग) और तैयार फ्रूट केक के करीब 50 डिब्बों को मौके पर ही नष्ट किया गया है। 
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के पास मौके पर फूड लाइसेंस भी नहीं था। उसका अनहाइजीन का चालान किया गया है और लैब में भेजे फ्रूट केक, ब्रेड व अंडों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें