फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बनेगा हबीब गर्ल्स कॉलेज: बेटियों के पहनावे पर नहीं होगी कोई पाबंदी, शाही इमाम पंजाब ने किया एलान  

Mon, 16 May 2022 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

शाही इमाम पंजाब ने कहा कि इस कॉलेज की भव्य इमारत को बनाने के लिए शहर और प्रदेश की सभी मस्जिदों के नमाजी योगदान देंगे। इस काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अहरार फाउंडेशन (एनजीओ) की स्थापना कर दी गई है।
विज्ञापन
लुधियाना में कॉलेज के बारे में जानकारी देते शाही इमाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना का मुस्लिम समाज हबीब गर्ल्स कॉलेज की स्थापना करेगा। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में रविवार रात बुलाई गई विभिन्न मस्जिदों के प्रधान व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि यह कॉलेज मरहूम शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी का सपना था, इसलिए यह संस्थान उनको ही समर्पित किया गया है। 

विज्ञापन


शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लुधियाना में हबीब गर्ल्स कॉलेज के लिए जगह ले ली गई है और कैंपस का डिजाइन फाइनल होते ही कॉलेज बनना शुरू हो जाएगा। कॉलेज का स्थापना समारोह 10 सितंबर को आयोजित होगा। शाही इमाम ने कहा कि यह जनरल कॉलेज होगा इसमें सर्व धर्म की जरूरतमंद बेटियों को फ्री में शिक्षा भी दी जाएगी। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में मुस्लिम बेटियों को हिजाब, सिख बेटियों को दस्तार और हिंदू बेटियों को तिलक लगाकर पढ़ने की आजादी होगी।  किसी भी बेटी पर पहनावे को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। उन्होने बताया कि हबीब गर्ल्स कॉलेज में एमए और बीए सहित सभी डिग्री कोर्स करवाए जाएंगे। शाही इमाम ने कहा कि इस कॉलेज की भव्य इमारत को बनाने के लिए शहर और प्रदेश की सभी मस्जिदों के नमाजी योगदान देंगे। इस काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अहरार फाउंडेशन (एनजीओ) की स्थापना कर दी गई है। शाही इमाम ने बताया कि हबीब गर्ल्स कॉलेज के मार्गदर्शन के लिए बुद्धिजीवियों, उद्योगपतियों, नौकरशाही और धार्मिक विद्वानों पर आधारित एडवाइजरी बोर्ड बनाया जा रहा है। कॉलेज का हॉस्टल साथ ही बनेगा ताकि पंजाब के सभी शहरों से अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियां यहां रह कर शिक्षा हासिल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें