फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता नैना देवी जा रहे पदयात्रियों पर चढ़ा टिप्पर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-रोपड़ मार्ग पर वीरवार देर शाम माता नैना देवी के दर्शनों के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर एक टिप्पर के चढ़ जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

राजपुरा के नजदीकी गांव झांसला के निवासी कार्तिक कुमार ने बताया कि उनके साथ लगभग 25 श्रद्धालु माता नैना देवी के दर्शन करने के लिए बुधवार को पैदल निकले थे। वीरवार देर शाम करीब 10 श्रद्धालुओं पर एक अनियंत्रित टिप्पर चढ़ गया। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को रोपड़ के सरकारी अस्पताल ले लाया गया। जहां बलबीर सिंह (23) पुत्र करनैल सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रदीप कुमार (37) निवासी गांव नीलपुर को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी टिप्पर चालक गांव डकाला का रहने वाला बलदेव सिंह पुत्र बलबीर सिंह है। घायलों में सुखचैन सिंह (21) निवासी गांव झांसला, कुलविंदर सिंह (30) निवासी राजपुरा, गुरप्रीत सिंह(17) निवासी गांव झांसला रोपड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने टिप्परचालक को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें