फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन भरने पहुंचे आप नेता गोगी ने डीसी दफ्तर में लगाया झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में चुनाव लड़ने के लिए आज कई बड़े नेताओं ने नामजदगी पत्र दाखिल किए गए हैं। नेताओं ने नामजदगी पत्र दाखिल करने के लिए अलग अलग तरीके इस्तेमाल किए हैं। सबसे ज्यादा अपनी ओर आर्किषत करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कैबीनेट मंत्री भारत भूषण आशु के सामने चुनाव लड़ने वाले उनके नजदीकी साथी गुरप्रीत गोगी अपने लक्की माने जाने वाले स्कूटर पर नामांकन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी बैठी थी। गोगी ने सबसे पहले डीसी दफ्तर में झाड़ू मारा। इसके अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी और दूसरी बार विधायक का चुनाव लड़ रहे कुलदीप सिंह वैद इलेक्ट्रिक रिक्शा पर सवार होकर आए हैं। इसके अलावा अकाली दल से महेशइंद्र गरेवाल और भाजपा से बिक्रम सिंह सिद्धू, जगमोहन शर्मा, प्रेम मित्तल समेत अन्य नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

स्कूटर पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे गोगी ने बताया कि उनके पास 1990 माडल का प्रिया स्कूटर है यह स्कूटर उनकी मां प्रवीण बस्सी ने उन्हें लेकर दिया था। गोगी का कहना है कि यह स्कूटर उनका लक्की वाहनों में से एक है। वह कॉलेज भी इसी पर सवार होकर जाते रहे है और अपना हर शुभ काम इसी स्कूटर पर करतें है।
आम आदमी की तरह लोगों में जाना अच्छा लगता है : वैद
विधान सभा क्षेत्र गिल से विधायक कुलदीप सिंह वैद प्रत्येक साल 10 लाख रुपए का टैक्स अदा करते हैं। मगर वह भी इलेक्ट्रिक रिक्शा पर सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेहद नजदीकी विधायक वैद का कहना है कि उन्हें अच्छा लगता है कि वह आम आदमी की तरह ही लोगों में जाते हैं। उनकी तरफ से यह इलेक्ट्रिक रिक्शा अपने पैसों के खरीदा हुआ है और वह आस पास के गांवों में इसी पर सवार होकर जाते हैं और लोगों से मिलते हैं। डिप्टी कमिश्नर रहते हुए और विधायक बनने के बाद भी वह इसी सादगी से लोगों को मिलते रहे हैं। उन्हें ऐसा करके अच्छा लगता है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने भरवाए गठबंधन के नामांकन
भारतीय जनता पार्टी और पंजाब लोक कांग्रेस के लगभग सभी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके लिए विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय मंत्री और लुधियाना की प्रभारी मीनाक्षी लेखी पहुंची हुई थीं। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ही चुनाव जीतेंगे। आज बिक्रम सिद्धू, जगमोहन शर्मा और प्रेम मित्तल ने नामजदगी पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें