मुक्तसर। कोटकपूरा रोड स्थित देश भगत डेंटल कॉलेज में नए सेशन में दाखिल विद्यार्थियों के स्वागत में शनिवार देर शाम फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा दिया। वहीं छात्राओं ने रेंप पर मॉडलिंग के दौरान अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे।
छात्राओं ने ‘नी मैं नच्चणा पटोला बणके...’ तथा ‘काली तेरी गुत्त ते परांदा तेरा लाल नी...’ समेत अन्य गीतों पर नृत्य कर मन मोह लिया। समारोह में देश भगत यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. जोरा सिंह और उप चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डॉ. जोरा सिंह ने नए दाखिल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेंट की।
कार्यक्रम का आगाज डॉ. जोरा सिंह, तेजिंदर कौर, लिलिट स्टॉर प्लेवे एंड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम दूमड़ा, प्रिंसिपल पूनम सीकरी और डॉ. अजीत पाल सिंह ने संयुक्त रुप से शमां रोशन कर किया। आखिर में प्रिंसिपल पूनम सीकरी ने कॉलेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरमेल सिंह अगरोआ, रामशरण, बागी मान, डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. मेजर सिंह, राजिंदर कसरीजा समेत स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।