फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाना घेरा

Sat, 30 Apr 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
गांव किशनगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को थाना बरेटा का घेराव किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


गांव किशनगढ़ में धर्मपाल नामक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बनाई गई एक्शन कमेटी के नेतृत्व में लगाया गया, जिसमें गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धर्मपाल को कुछ लोगों ने खेतों में ले जाकर पीटा था। इसके बाद कथित तौर पर कोई जहरीली वस्तु देकर उसे मार दिया था।

एक्शन कमेटी के नेताओं ने कहा कि उक्त घटना के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से ढीली कार्यवाही की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज न किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। थाना बरेटा के प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी पाए जाने वाली किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके हरजीत सिंह ठाकुर, बलविंदर सिंह हैपी, जगसीर सिंह, सुखदेव सिंह सेखों, छच्जू सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरमेल सिंह, नाजम सिंह, राकेश सिंह व अमरजीत कौर मौजूद थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें