फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बादल के करीबी पूर्व मंत्री गरचा ने थामा सुखदेव ढींढसा का हाथ, भाई-भतीजे ने भी छोड़ी शिअद

Fri, 13 Mar 2020 11:38 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ गरचा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ विभिन्न मोर्चों पर साथ देने वाले गरचा परिवार ने सुखदेव सिंह ढींढसा का साथ देने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


सुआ रोड पर आयोजित एक समागम के दौरान अकाली दल वर्किंग कमेटी सदस्य मान सिंह गरचा, पूर्व मंत्री एवं अकाली दल कोर कमेटी सदस्य जगदीश गरचा, शिअद कमेटी सदस्य वकील हरप्रीत सिंह गरचा अपने कई साथियों के साथ ढींढसा के साथ जुड़ गए। ढींढसा की तरफ से सभी को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा महिला अकाली दल प्रदेश उपप्रधान सर्वजीत कौर भिंडर, आम आदमी पार्टी से पूर्व पार्षद भयराज सिंह भी ढींढसा के साथ शामिल हो गए हैं।

मान सिंह गरचा और जगदीश सिंह गरचा ने कहा कि उन्होंने बुरे समय में प्रकाश सिंह बादल का साथ दिया। जब लुधियाना में कोई साथ नहीं देता था, तब वह प्रकाश सिंह बादल को अपने घर लेकर आते थे। आतंकवाद के दौर के समय प्रकाश सिंह बादल उनके घर के अंदर सोते थे, जबकि गरचा परिवार बाहर पहरा देता था।
विज्ञापन


इमरजेंसी, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मोर्चा, दिल्ली चुनाव मोर्चा सहित कई जगह पर वह प्रकाश सिंह बादल के साथ खड़े रहे। जब तक प्रकाश सिंह बादल अकाली दल के प्रधान थे, उन्हें पूरा सम्मान मिलता रहा है। जब से अकाली दल की कमान सुखबीर बादल के हाथ में गई है, उनका सम्मान पार्टी में कम हो गया है।

गरचा परिवार ने मांगी साहनेवाल से टिकट
इस समागम के दौरान मान सिंह गरचा ने परिवार को राजनीति में रखने के लिए हलका साहनेवाल से टिकट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा उनके परिवार की जो भी ड्यूटी लगाएंगे, उसे उनका परिवार पूरी मेहनत के साथ पूरा करेगा। इस पर ढींढसा ने कहा कि गरचा परिवार को एक टिकट की बात छोड़ो, इस परिवार को टिकट बांटने के काम पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें