संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डाबा इलाके में रंजिश के चलते नवंबर 2018 में मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी शरणपाल सिंह उर्फ शालू (32) को गोली मारने के आरोपी आरोपी को थाना डाबा की पुलिस ने लोहारा स्थित बापू मार्केट में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर और 303 बोर के दो देसी कट्टे और 23 कारतूस 315 बोर बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपी मैड दी चक्की शिमलापुरी निवासी पवन कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला रायबरेली के संगोर गांव का रहने वाला है।
ज्वाइंट सीपी डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि आरोपी को अदालत ने घटना के एक साल बाद भगोड़ा करार दे दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे एक दिन का रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि वह देसी कट्टे किससे लाया था।