फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट दिलाने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में अपार्टमेंट दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला प्रोफेसर के साथ 21.64 लाख रुपये की ठगी मार ली। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने राजगुरु नगर निवासी दीपिका धीर की शिकायत पर फरीदाबाद के बीपीटीपी पार्क सेक्टर 81 निवासी कपिल भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को सितंबर 2020 में दी शिकायत में दीपिका ने बताया था कि वह इंग्लिश की प्रोफेसर हैं। आरोपी की पत्नी शालिनी भाटिया उनकी स्टूडेंट रह चुकी है। 2014 में दोनों उनके पास आए। दोनों ने उन्हें मुंबई स्थित प्राइम रोज अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उनसे 21,64,500 रुपये ले लिए। उन रुपयों में उनके साथ उनकी दो बहनों का भी हिस्सा था। मगर उसके बाद आरोपी उन्हें झांसा देने लगा। इसी बीच प्रोफेसर यूके और यूएसए चली गईं। वापस लौटने पर उससे बात की तो उसने चेक दे दिए, मगर बैंक में लगाने पर वह चेक भी बाउंस हो गए। अंत में हर तरफ से निराश होकर वह पुलिस के पास चली गईं। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें