फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: टेलीग्राम चैनल के जरिये निवेश कर पैसे डबल करने का झांसा दे करता था ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। टेलीग्राम चैनल के जरिये निवेश कराने और पैसे डबल करने का झांसा दे भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर स्थित विद्याधर नगर निवासी विनिकेत शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी ने 1.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है और साइबर सेल की टीम ने आरोपी को नामजद कर रखा है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी राज कुमार और साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मूल रूप से राजस्थान जयपुर के हथौज स्थित शिव कुंज का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल लोगों को टेलीग्राम चैनलों के जरिये निवेश कराने और पैसा डबल करने का झांसा दे करीब 1.40 करोड़ रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी के दो साथी पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिन्हें काफी समय पहले गिरफ्तार किया गया था। आरोपी विनिकेत शर्मा काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह कभी फोन बंद कर लेता था तो कभी पुलिस से झूठ बोल जाता था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जयपुर में ही है तो पुलिस ने वहां जाकर राजस्थान पुलिस के साथ संपर्क कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें