फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 50 एकड़ फसल जली 

Mon, 18 Apr 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
हलवारा में खेतों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव जलालदीवाल के पास आग लगने से करीब पचास एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही नजदीक के खेतों में काम कर रहे मजदूर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस आग से जलालदीवाल के किसान जगरूप सिंह की 17 एकड़, जोगिंदर सिंह की पांच एकड़, चरण सिंह की 15 एकड़, जगन सिंह की पांच एकड़, रछपाल सिंह की ढाई एकड़ और बलदीप सिंह की दस एकड़ फसल को नुकसान होने का अंदेशा है।

किसान जगरूप का कहना है कि उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर गेहूं उगाई थी। खेत से गुजर रहे बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। इससे आसपास के किसानों का भी नुकसान हो गया। उनका आरोप है कि यदि वक्त पर तार को सही कर दिया जाता तो नुकसान को बचाया जा सकता था। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम हरप्रीत सिंह का कहना है कि आग लगने से नुकसान हुई फसल की रिपोर्ट बना कर सरकार को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें