फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ओवरलोड ट्रक में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। काकोवाल रोड पर शनिवार सुबह छह बजे एक ओवरलोड ट्रक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर नीचे उतर गया। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

इलाके के लोगों ने बताया कि इलाके में वेस्ट मैटीरियल का काम काफी होता है। यहां के तंग रास्तों पर ओवरलोड ट्रक अक्सर आते-जाते रहते हैं। शनिवार सुबह ये ट्रक भी ओवरलोड होकर जा रहा था और इसी दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। ड्राइवर तुरंत बाहर निकला और भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इलाके के लोगों का कहना है कि इलाके में काफी बड़ी फैक्टरियां हैं। फायर कर्मी बलकार सिंह ने कहा कि समय रहते आग पर काबू नहीं किया जाता तो आग आसपास के घरों में भी फैल सकती थी। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस पार्टी ने ट्रक को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें