फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होजरी इकाई में आग से मचा हड़कंप

Tue, 10 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में होजरी इकाई में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवपुरी इलाके में मंगलवार शाम तीन मंजिली होजरी इकाई की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। उस वक्त आंधी चल रही थी, जिस कारण आग तेजी से फैली। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। आंधी के कारण आग की लपटें तेजी से बढ़ रही थी।
विज्ञापन


इस आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन होजरी में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एडीएफओ बीएस सिद्धू का कहना है कि अभी असली कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी स्थित वीएच होजरी में टी शर्ट बनती हैं। इकाई की निचली मंजिल पर लेबर काम कर रही थी जबकि तीसरी मंजिल पर अचानक आग शुरू हुई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लोगों ने इकाई की निचली मंजिल में रखा माल निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू किया, लेकिन तेज हवा बाधा बन रही थी। इस दौरान इलाके में लोग जमा हो गए। आठ बजे तक फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें