आग लगने की खबर मिलते ही इलाके के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। आग इस कदर फैल गई कि उसके साथ लगते मोहम्मद सद्दाम के दो गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीमें साथ वाले खाली प्लाट से, आगे मेन गेट के पास से ऊपर पीछे फैक्टरी के ऊपर चढ़ कर गोदाम में आग पर काबू पाने में लगे रहे, लेकिन आग कम होने का नाम नहीं ले रही थी। धीरे धीरे आग की वजह से गोदाम के अंदर खड़ी मोहम्मद सद्दाम की स्विफ्ट कार और बाइक भी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार आती रहीं। करीब 75 गाड़ी पानी डाला गया तब जाकर नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के आद आग पर काबू पाया गया।
भीड़ के कारण गाड़ियों को निकलने में आई काफी दिक्कत
आग लगने की खबर मिलते ही इलाके के लोग तो वहां पहुंचे ही साथ ही साथ दूसरे मोहल्लों से भी लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने जगह जगह पर अपने मोटरसाइकिल लगा दिए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार एरिया में आती रही लेकिन भीड़ के कारण दिक्कत आने लगी। इसके बाद कई थानों की पुलिस को वहां बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने लाठियों और डंडों से डराकर भीड़ को पीछे किया जिसके बाद वाहन पीछे करवाए गए और फायर ब्रिगेड को आने जाने का रास्ता मिला।
फायर अधिकारी राजिंदर कुमार ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता चल नहीं पाया है। आग कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है। आग की वजह से तीन गोदाम साथ के और पीछे वाली फैक्टरी को नुकसान हुआ है। बाकी मालिक ही बता पाएंगे कि उका नुकसान कितना हुआ है।
अमृतसर: घर में चाय बनाते समय कपड़े में लगी आग
अमृतसर के गुरबख्श नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर एक घर में पहली मंजिल पर आग लग गई। चाय बनाते समय खिड़की पर लटके कपड़े में लगी आग पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे से भी ज्यादा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। हालांकि इसमें किसी व्यक्ति को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
झब्बाल रोड स्थित गुरबख्श नगर में हुई इस आगजनी की घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को पहली मंजिल पर स्थित घर में चाय बना रहे थे। इस दौरान खिड़की के पास लटक रहे एक कपड़े को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते यह आग पूरे घर में फैल गई। इसकी जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दे दी गई। इस बीच पहले लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सेवा समिति की तीन गाड़ियों पर मुस्तैद फायर कर्मियों को आग लगी घर तक पहुंचने के लिए रास्ता छोटा होने के चलते मुश्किल पेश आई। डेढ़ घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर के अंदर का सारा सामान जल चुका है। अच्छी बात यह रही कि यह आग किसी पड़ोसी के घर तक नहीं पहुंची।