फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: कबाड़ के गोदाम में भड़की आग, इलाके में फैला काला धुआं, लोगों ने भाग कर बचाई जान, 15 लाख का नुकसान

Sat, 09 Nov 2024 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में कबाड़ से भरे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
लुधियाना में कबाड़ के गोदाम में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के काराबारा रोड पर उस समय भगदड़ मच गई, जब यहां एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया लिया कि आसपास के लोग डर कर घरों से और दुकानों के साथ साथ फैकट्रियों से बाहर आ गए। लोग इधर-उधर भागने लगे। क्योंकि आग लगने से काले धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास भी धुआं फैल गया। आग का धुआं काफी दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। 
विज्ञापन


आग लगने से कबाड़ में पड़ी खाली पेटिया, क्रेट और अन्य स्क्रैप जल कर खाक हो गया। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई तो एक एक कर तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब एक से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि बाहर से ही कोई चीज जलती हुई गिरी और आग लग गई।

विज्ञापन


गोदाम मालिक शंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने पास ही में एक झुग्गी बना रखी है। वह वहां थे तो अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई और काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। इसके बाद आग एक दम से भड़क गई और आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
विज्ञापन


शंकर प्रसाद के मुताबिक कबाड़, रद्दी कागज, क्रेट और सेब वाली पेटियां जल कर खाक हो गई। उनका करीब 15 लाख रुपये तक का नुकसान हो गया। शंकर प्रसाद के मुताबिक तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें