फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: हिमाचल के ध्यानार्थ - सड़क हादसे में टैक्सी चालक समेत दो की मौत, छोटे बच्चे समेत पांच जख्मी

Fri, 08 Nov 2024 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नंबर की गाड़ी में गलत दिशा से आ रहे थे युवक-युवती, सामने से टैक्सी गाड़ी से टकराई
विज्ञापन

सवारियों को लेकर हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रहा था चालक

चार महीने पहले हुई थी शादी, लाल चूड़े में पत्नी रोती नजर आई
संवाद न्यूज एजेंसी
कीरतपुर साहिब। धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब के नजदीक मनाली मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे के करीब एक एक्सयूवी 500 और स्विफ्ट डिजायर गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं।
भयानक सड़क हादसे ने टैक्सी चालक की जान ले ली है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिल्ली नंबर एक्सयूवी गाड़ी में एक युवती और दो युवक मौजूद थे। जो शायद नशे की हालत में थे। वह गाड़ी को गलत दिशा में मनाली मार्ग पर ले आए। वहां पर हिमाचल प्रदेश से आ रही स्विफ्ट गाड़ी (टैक्सी) से टकरा गए। उसमें चालक सहित अन्य लोग सवार थे, जोकि हादसे के बाद जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मौके पर एकत्रित लोगों ने घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। 1 घंटे तक न तो एंबुलेंस आई और न ही नेशनल हाईवे की गाड़ी आई। लोग चीखते पुकारते रहे। टैक्सी चालक युवराज राणा (30 ) के साथ अगली सीट पर एक व्यक्ति बैठा था। जबकि पिछली सीट पर एक बच्चे के साथ 2 महिलाएं एवं एक युवती बैठे थे। हादसे के बाद तीनों बच्चे गंभीर घायल हो गए, जिनको एंबुलेंस के माध्यम से श्री आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जब कि अन्य को रेफर किया गया है। हादसे का पता चलते ही मृतक की पत्नी तथा बहन कीरतपुर साहिब पहुंच गई। विलाप करती हुई दोनों को बड़ी मुश्किल से वापस भेजा गया। मृतक की पत्नी गर्भवती है और उनकी शादी 4 महीने पूर्व हुई थी। हादसे के बाद एक्सयूवी चालक युवती के साथ मौके से भाग गए।

जांच अधिकारी एएसआई खुशहाल सिंह ने बताया इस हादसे का शिकार हुई पीड़ित एना भारती पुत्री प्रकाश चंद निवासी दुगेटा जिला हमीरपुर जोकि चंडीगढ़ में कोचिंग ले रही थी, ने पुलिस को बताया कि उसके सहित गाड़ी में दीपिका शर्मा तथा दीपिका का बच्चा, रीना देवी एवं एक और व्यक्ति मौजूद था हमीरपुर से संबंधित टैक्सी चालक चंडीगढ़ के लिए सवारियां लेकर जा रहा था, हादसे में टैक्सी चालक युवराज राणा पुत्र संतोष कुमार कगरी जिला हमीरपुर ने मौके पर दम तोड़ दिया था जबकि दीपिका शर्मा पत्नी मनीष शर्मा की भी मौत हो गई है। एना भारती, रीना देवी के अलावा अविनाश पुत्र प्रकाश चंद कलज़ेडी देवी जिला हमीरपुर तथा दीपिका शर्मा का बच्चा अगस्त्या श्री आनंदपुर साहिब के अस्पताल से रेफर कर दिया गया है मृतक व्यक्तियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

नशे में चालक दो परिवारों की जिंदगियां दांव पर लगा गए
इस सड़क हादसे में दिल्ली नंबर एक्सयूवी गाड़ी के चालक द्वारा गलत दिशा में नशे की हालत में गाड़ी को हिट करने के बाद टैक्सी चालक युवराज सिंह राणा की मौत हुई है वह अपनी दो बहनों का एक इकलौता भाई था, लगभग 4 महीने पहले उसकी शादी हुई थी अभी एक महीना पहले उसकी बहन की भी शादी हुई है जबकि उसकी एक बहन कुंवारी है। परिवार में कमाने वाला युवराज ही था। नशेड़ी चालकों ने जहां युवराज की जिंदगी खत्म कर दी है वहीं, उसकी पत्नी भी टूट चुकी है। दीपिका शर्मा जो छोटे बच्चों के साथ थी, उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें