फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसानों ने रोकी जानह्वी कपूर की फिल्म की शूटिंग, फिल्म प्रबंधकों को कहनी पड़ी ये बात

Mon, 11 Jan 2021 10:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
विज्ञापन
जानह्वी कपूर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित विरासती शहर बस्सी पठाना में किसानों ने बॉलीवुड की एक फिल्म का विरोध कर दिया। इस फिल्म में मुख्य रोल श्रीदेवी की बेटी जानह्वी कपूर निभा रही हैं। बता दें कि हिंदी, पंजाबी फिल्मों की शूटिंग के लिए बस्सी पठाना शहर डायरेक्टरों और कलाकारों की मनपसंद लोकेशन है।

विज्ञापन


यहां श्रीदेवी की बेटी जानह्वी कपूर की फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। शूटिंग वाले स्थान पर फिल्म की यूनिट पहुंची तो इसकी भनक किसान संगठनों के नेताओं को भी लग गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसानों के साथ आम लोग झंडे और बैनर लेकर शूटिंग स्थल पर पहुंचकर शांतिपूर्वक विरोध जताने लगे।

फिल्म के प्रबंधकों ने किसानों को भरोसा दिलाया गया कि वह भी हर पक्ष से किसानों के साथ हैं और सरकार से किसानों की मांगों मुताबिक नये कृषि कानूनों को रद्द करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिया कि जब तक किसान संतुष्ट नहीं होंगे, फिल्म की शूटिंग नहीं की जाएगी। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि हम यहां शांतिमय तरीके से रोष प्रकट करने आए हैं, क्योंकि पंजाबी गायकों और पंजाबी फिल्मों के अदाकारों ने किसानों की मांगें जायज ठहराई हैं। लेकिन, बॉलीवुड कलाकार खुलकर किसानों के हक में समर्थन नहीं दे रहे हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि फिल्म की अदाकारा जानह्वी कपूर अगर किसानों का समर्थन करना चाहती हैं तो सोशल मीडिया पर लाइव होकर घोषणा करें। इस अवसर पर किसान नेता जगजीत सिंह रयोणा, गज्जण सिंह, कमलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, जगतार सिंह जग्गी, गुरविंदर सिंह और जगतार सिंह शहीदगढ़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें