फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी डोर के 137 गट्टू समेत नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। जिला पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर चीनी डोर के 137 गट्टू बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चीनी डोर के 14 गट्टू बरामद किए। सलेम टाबरी पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 35 गट्टू बरामद किए। थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर 20 गट्टू बरामद किए। डुगरी पुलिस ने 30 गट्टू के साथ एक आरोपी को काबू किया है। हैबोवाल पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चार गट्टू बरामद किए हैं। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने 29 गट्टू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कूमकलां की पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच गट्टू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें