फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कम आपूर्ति से भड़के किसान, ग्रिड पर जड़ा ताला

विज्ञापन
सुनाम के गांव बख्शीवाला में ग्रिड के सामने धरने पर बैठे किसान व महिलाएं। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर )। खेतों में बिजली की कम सप्लाई से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में पावर ग्रिड पर ताला जड़ दिया। भड़के किसानों ने ग्रिड का घेराव करके धरना दिया। इस दौरान किसानों ने पावरकॉम और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। एसडीओ के पर्याप्त बिजली सप्लाई के भरोसे के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म किया। गांव बखशीवाला, नीलोवाल और उगराहां में खेतों में किसान बिजली किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को किसानों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। धरने को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि दो दिन तो बिजली बिल्कुल नहीं आई, जबकि अगले दो दिन मात्र दो घंटे ही बिजली आई है, इससे उनकी फसलों पर असर पड़ रहा है। परेशान होकर वे आंदोलन के लिए विवश हुए हैं। धरने के दौरान किसानों व महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीओ शरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि खेतों में उनकी मांग के मुताबिक पर्याप्त बिजली मुहैया करवाई जाएगी। भरोसे के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर यूनियन के ब्लाक महासचिव रामशरण सिंह, इकाई बखशीवाला के प्रधान हरदयाल सिंह, इकाई नीलोवाल के प्रधान देव सिंह, डीटीएफ के नेता मास्टर गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह मिता, निर्मल सिंह, बेअंत सिंह फौजी, सुरजीत सिंह ज्ञानी, वामपंथी नेता कामरेड वरिन्दर कौशिक और जरनैल सिंह ने भी संबोधन किया। मंच संचालन जगतार सिंह बखशीवाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें