धरना दे रहे किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जो जमीन सरकार ने अधिग्रहित की है, उसका मुआवजा कम दिया गया है। सरकार ने इस मसले पर किसानों से पक्षपात किया है जिससे उनका नुकसान हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लुधियाना में नए बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए केंद्र द्वारा अधिग्रहण की गई किसानों की जमीनों का उचित मुआवजा न देने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को लाडोवाल टोल प्लाजा के पास धरना लगा दिया है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं।
धरना दे रहे किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जो जमीन सरकार ने अधिग्रहित की है, उसका मुआवजा कम दिया गया है। सरकार ने इस मसले पर किसानों से पक्षपात किया है जिससे उनका नुकसान हो रहा है। केंद्र व पंजाब सरकार से मांग की गई कि किसानों की जमीनों के मुआवजा मार्केट रेट के हिसाब से दिया जाए। इसके अलावा किसानों ने कई अन्य मांगें भी रखी और केंद्र से उन्हें दूर करने की मांग की। किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करा दिया है।