फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान नहर में कूदा

Tue, 05 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(श्री माछीवाड़ा साहिब/लुधियाना)
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
कर्ज से परेशान होकर माछीवाड़ा के गांव खटरा निवासी कुलविंदर सिंह सोमवार को सरहिंद नहर में कूद गया। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिजन ढूंढते हुए सरहिंद पुल के पास पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला। उसमें उसने लिखा कि उसने कुछ लोगों से पैसे लेने थे लेकिन नहीं मिले। हरपाल सिंह और काला के उसने पैसे देने थे। जो उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी काला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। 

कुलविंदर सिंह ने गांव में अपनी जगह बेची थी। उसने उक्त पैसे एक व्यक्ति को दे दिए लेकिन उक्त व्यक्ति ने न तो उसे पैसे दिए और न ही उसका ब्याज दिया। आरोपी काला और हरपाल सिंह ने उसके पैसे देने थे। जो उसे काफी परेशान कर रहे थे। दोनों से परेशान होकर रविवार शाम कुलविंदर सिंह घर से निकल गया। काफी समय तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार सुबह कुलविंदर की बाइक और अन्य सामान सरहिंद नहर पुल के पास मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया लेकिन कुलविंदर का कुछ पता नहीं चला। पुलिस मंगलवार को भी गोताखोरों की मदद से कुलविंदर सिंह का पता लगाने में जुटी हुई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें