फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री मजीठिया बोले, पंजाब बिजली सप्लाई मामले में अव्वल

Tue, 05 Apr 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मजीठा(पंजाब)
विज्ञापन
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पंजाब देश में बढि़या बिजली सप्लाई करने वाला राज्य बन गया है और पंजाब पॉवर कार्पोरेशन को इसमें ए प्लस रेटिंग मिली है। पंजाब के राजस्व एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के मजीठा के गांव जलालपुर में 3.62 करोड़  की लागत से बनने वाले 66 केवी ग्रिड का नींव पत्थर रखने के मौके पर यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में 33 हज़ार करोड़ की लागत से बने थर्मल प्लांटों और बिजली सप्लाई में सुधार पर खर्च किए गए लगभग 4400 करोड़ रुपये के निवेश का परिणाम है कि आज पंजाब बिजली क्षेत्र में सरप्लस राज्य बना गया है। लगभग 6 हजार लोगों को रोजगार का अवसर दिया है। पंजाब में सभी गांवों, शहरों व डेरों पर रहने वाले लोगों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी पंजाब देश का बेहतर राज्य बना है और प्रधानमंत्री ने इसके लिए राज्य को पुरस्कार दिया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 12000 करोड़ रुपये के निवेश से 9 मेगावाट से 1500 मेगावाट बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है और इस क्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार भी मिला है। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई में सुधार लाने के साथ-साथ बिजली संबंधी शिकायतों का निपटारा टोल फ्री नंबर 1912 पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगभग 50 करोड़ की लागत से बडाला, नागकलां, ढड्डे मत्तेवाल में नए ग्रिड स्थापित किए जा चुके हैं और मजीठा, भंगाली, कत्थूनंगल, पांखरपुर तथा उद्दोके  के ग्रिडों की समर्था में दुगुने से भी अधिक बढ़ोतरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जलालपुरा तथा सोहीयां के बिजली ग्रिड भी शीघ्र कार्य करना आरंभ कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें