फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बरनाला में ड्रेनों की पचास साल से नहीं हुई सफाई’ 

Fri, 08 Jul 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
drain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के एक दर्जन गांवों के करीब 100 किसान शुक्रवार को एडीसी अमनदीप बंसल को मिले। उन्होंने एडीसी को बताया कि जिले की ड्रेनों की सफाई न होने के कारण गत दिनों बारिश आने के बाद पानी ओवरफ्लो होकर उनके खेतों में आ गया। इस कारण एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसानों की 1000 एकड़ फसल अब तक तबाह हो चुकी है।
विज्ञापन


किसान कुलवंत सिंह, कश्मीर सिंह, दीवान सिंह, गुरदेव सिंह व नाजर सिंह ने कहा कि बारिश के पानी के कारण ड्रेनों की सफाई न होने से ड्रेनों का पानी ओवरफ्लो हो गया। नतीजन गांव हमीदी, सहोर, सहिजडा, ठुल्लीवाल, कर्मगढ़, खियाली, कुरड, छापा, वजीद के खुर्द, वजीद के कलां इत्यादि गांवों के किसानों की करीब 1000 हजार एकड़ में लगी फसल तबाह हो गई है। 

किसानों ने आरोप लगाया कि जिले में पड़ती डलसाडा ड्रेन, धनौला ड्रेन, हरीगढ़ ड्रेन, शहणा ड्रेन व टल्लेवाल ड्रेन की पिछले 50 साल से सफाई नहीं हुई। इस कारण किसानों को हर बारिश के मौसम में फसलों का भारी नुकसान होता है। सरकार किसानों की आर्थिक दशा प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


ड्रेनों का पानी गत दिनों हुई बारिश से उनके खेतों में भारी मात्रा में जमा हो गया है। वह 45-45 हजार रुपये के पानी निकालने वाले पंप लगाकर खेतों में से पानी बाहर निकाल रहे हैं। पंप चलाने के लिए 60-60 घंटे ट्रैक्टर चलाए जाते हैं, वह पानी निकालने के लिए महंगे भाव का डीजल फूंक रहे हैं और कर्ज तले आ रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि ड्रेनों की सफाई के लिए आता फंड ड्रेनेज विभाग के अधिकारी हड़प कर जाते हैं। 

जिले के एडीसी अमनदीप बंसल ने कहा कि वह ड्रेनोें की सफाई के लिए आते फंडों की जांच करवाएंगे। जिन किसानों की फसलें तबाह हुई हैं, उनकी गिरदावरी करवाकर मुआवजे के लिए केस सरकार को भेजे जाएंगे। ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन शेर सिंह ने कहा कि ड्रेनों की सफाई न होने का आरोप सही है। सरकार ड्रेनों की सफाई के लिए फंड मुहैया नहीं करवाती। एक्सईएन ने माना कि कई साल से ड्रेनों की सफाई नहीं हुई।

ड्रेनों की सफाई करवाने संबंधी विधानसभा में उठाई थी आवाज: विधायक ढिल्लों
बरनाला। बरनाला के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिले की ड्रेनों की सफाई करवाने संबंधी उन्होंने बारिश सीजन से पहले ही सरकार को सचेत करने के लिए विधानसभा में आवाज उठाई थी। वहां कहा था कि ड्रेनें गंदगी से भरी हैं। किसानों की फसलों को तबाह करेगी। उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

विधानसभा में सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा था कि ड्रेनों की सफाई करवाई जाएगी लेकिन उन्होंने भी एक्शन नहीं लिया। अगर सरकार ने उनकी बात को गंभीरता से लेकर ड्रेनों की सफाई करवाई होती और ड्रेनों की दशा सुधारी होती तो आज किसान फसलें तबाह होने के कारण सड़कों पर न होते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें