फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंजाब सरकार ने डॉक्टरों से किया अन्याय’

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। पंजाब सरकार की तरफ से जुलाई माह से लागू किए जा रहे छठे वेतन कमीशन का डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है पंजाब सरकार डॉक्टरों से अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के तमाम डॉक्टरों ने भी जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह व महासचिव डॉ. खुशदीप सिंह सिद्धू की अगुवाई में सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर धरना दिया और पंजाब सरकार व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डॉक्टरों ने दोपहर 12 से 2 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखीं।
डॉ. अरुण बांसल, डॉ. रविकांत गुप्ता, डॉ. धीरज गोयल, डॉ. सतीश जिंदल, डॉ. जगरूप सिंह और डॉ. अंजली ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच डॉक्टरों ने सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की है। इसलिए सरकार को उनकी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें