गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन ने सोमवार को मांगों को लेकर सरपरस्त मास्टर हिम्मत सिंह, जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह तथा महासचिव मनोहर लाल शर्मा के नेतृत्व में विधायक हरप्रीत सिंह को मांगपत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के नाम संबोधित इस मांगपत्र के जरिए यूनियन नेताओं ने मांगों को पूरा करने को आवाज उठाई।
यूनियन के मलोट अध्यक्ष वरिंदर बजाज ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा साल 2011 में मास्टर से लेक्चरार पदोन्नत हुए विभिन्न विषयों के लेक्चरारों को भारी संख्या में रिवर्ट करने के लिए फैसले को वापिस लेने, अध्यापकों की पदोन्नति करने, पे-कमिशन की सिफारिशें लागू करने, ठेके पर रखे अध्यापकों को पक्का करने तथा जिला परिषद के अधीन चलते स्कूलों को शिक्षा विभाग में लाने आदि मांगों को पूरा करने की बात पर जोर दिया।
इस अवसर पर लेक्चरार यूनियन के अध्यक्ष गुरलाल सिंह, अमरजीत सिंह भौरा, बलजिंदर कुमार, जतिंदर बांसल, सुरिंदर जज्गा, अंग्रेज सिंह, रजत वाट्स, अनिल मनोचा, सुरेश शर्मा, रमेश वर्मा, रमन मेहता उपस्थित थे।