फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: गांव शेरपुर कलां गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पेन से दो स्वरूपों की बाणी से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी और अकाल तख्त साहिब अमृतसर ने ग्रंथी को धार्मिक सजा लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। गांव शेरपुर कलां स्थित गुरुद्वारा श्री जगतसर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो स्वरूपों में पेन के साथ गुरु साहिब की बाणी में छेड़छाड़ की गई है। इस घटना से गांव और आसपास इलाके में भारी रोष है।
विज्ञापन

थाना सदर जगरांव में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गुरमेल सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह 18 साल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रहे हैं। मोहिंदर सिंह मौजूदा प्रधान हैं और मेजर सिंह वासी भोलूवाल रोड बस्ती गोबिंदनगर फरीदकोट करीब 20 साल से ग्रंथी की सेवा निभा रहे हैं। गुरुद्वारा साहिब और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की संभाल का जिम्मा ग्रंथी मेजर सिंह का है। गुरुद्वारा साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो स्वरूपों में किसी ने पेन से लिखकर गुरु साहिब की बाणी से छेड़छाड़ की है। इस घटना की जानकारी एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर को दी गई है। एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से ग्रंथी मेजर सिंह को लापरवाही के लिए धार्मिक सजा लगाई गई है, लेकिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने थाना सदर जगरांव को सूचित किया, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच अधिकारी गालिब कलां चौकी इंचार्ज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए नई पुरानी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें