फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से छह साल के बच्चे की मौत

Tue, 19 Nov 2013 09:28 AM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमसी अस्पताल में हैबोवाल निवासी छह साल के बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। बच्चे का पिछले चार दिन से अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। सेहत विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अफसर डा. अनिल वर्मा का कहना है कि डेंगू डेथ रिव्यू कमेटी में इसकी समीक्षा भी की जाएगी। सेहत विभाग ने लोगों से अपील की है कि डेंगू के लक्षण मिलते ही मरीज को अस्पताल में दाखिल करा कर सही ढंग से इलाज कराया जाए।

डा. वर्मा ने कहा कि लैब रिपोट के आधार पर सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे 11 मरीजों में डेंगू के मरीज होने की पुष्टि हुई है। इसमें ने आठ शहर के विभिन्न इलाकों एवं तीन ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही चालू सीजन के दौरान जिला लुधियाना में अब तक 927 मरीज डेंगू का शिकार हो चुके हैं, जबकि अन्य जिलों के 431 एवं अन्य राज्यों के 137 मरीजों ने लुधियाना पहुंच कर विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया है।

उधर, सिविल सर्जन डा. सुभाष बत्ता के निर्देश पर सेहत विभाग की टीमों ने अमरपुरा, कलसी नगर, न्यू जनता नगर, शिमलापुरी इत्यादि इलाकों का दौरा करके नौ ग्रुप बैठकें की और लोगों को डेंगू से सावधान रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


विभाग की टीमों ने 27 कूलर एवं 72 कंटेनरों की जांच की। किसी में भी डेंगू का लारवा नहीं पाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें